फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The respect of the clean survey is the respect of the people of the whole city - Dr. Shashi Mishra

स्वच्छ सर्वेक्षण का सम्मान पूरे नगर की जनता का सम्मान है- डा. शशि मिश्रा

Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The respect of the clean survey is the respect of the people of the whole city - Dr. Shashi Mishra
कासगंज पटियाली में नगर पंचायत अध्यक्ष के दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटने पर आयोजित सम्मान समारोह ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में जिले की नगर पंचायत पटियाली को एक लाख से कम आबादी की श्रेणी में देश में पहली रैंक मिली है। पटियाली नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. शशि मिश्रा और ईओ अखिलेश कुमार तिवारी ने राष्ट्रपति भवन में प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार के साथ जब चेयरमैन व ईओ पटियाली वापस लौटे तो रविवार को नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर में स्वागत जुलूस निकाला गया। आतिशबाजी भी चलाई गई।
विज्ञापन

स्वागत जुलूस नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा। यहां चेयरमैन डॉ. शशि मिश्रा ने नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के सच्चे हकदार नगर के निवासी हैं। पुरस्कार के लिए उन्होंने सभी सफाईकर्मी व नगर पंचायत कर्मियों को बधाई दी। उच्च्तर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं बसपा नेता प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने आगे भी इसी तरह नगरवासियों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद मुश्ताक अंसारी, असलम राइन, उत्तम राठौर, वसीम गुड्डू, संतराम शर्मा, हाजी सविर अली, हाजी जलालुद्दीन मंसूरी, केशव कशयप, बाबू पांडेय, राकेश चतुर्वेदी, यामीन कुरैशी, अकलीम कुरैशी, राजू वाजपेयी, सतेंद्र पांडेय, शान मुहम्मद,ख़ालिद पहलवान, महेश पांडेय ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर भी कर चुके हैं प्रशंसा
अलीगढ़ के मंडलायुक्त के द्वारा करीब चार माह पूर्व पटियाली नगर पंचायत का निरीक्षण किया गया तो कस्बे की सफाई व्यवस्था और नालियों की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed