फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The requirement of TET cannot be imposed on those who got appointment before 2011

Agra News: 2011 से पहले नियुक्ति पाने वालों पर नहीं थोपी जा सकती टीईटी की अनिवार्यता

Wed, 17 Sep 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The requirement of TET cannot be imposed on those who got appointment before 2011
कलेक्ट्रेट पर राजस्व अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी।  - फोटो : कलेक्ट्रेट पर राजस्व अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी।
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने टेट की अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 2011 से पूर्व से शिक्षक की नौकरी करने वालों पर टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने का विकल्प निकाला जाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 20 से 25 साल पहले सेवा में आए शिक्षकों ने उस समय जारी शासनादेश के की सारी अनिवार्यताओं का पालन करते हुए नियुक्ति पाई थी। अब एक नई अर्हता उन पर लागू करना किसी प्रकार से उचित नहीं है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रधानमंत्री को देश के लाखो शिक्षकों के हित को देखते हुए इस मामले में कोई विकल्प निकालना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि इस निर्णय का हल जल्द किया जाए कई शिक्षक अवसाद में आकर जान दे रहे हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 2011 से पहले नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण यादव, जिला मंत्री सुधीर चौहान सहित जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी व शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed