{"_id":"6862d386a1173711d50453fe","slug":"the-report-was-filed-before-giving-the-affidavit-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-140325-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शपथपत्र देने से पहले ही लगा दी गई आख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शपथपत्र देने से पहले ही लगा दी गई आख्या
Mon, 30 Jun 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील घिरोर में जमीन को असंक्रमणीय से संक्रमणीय कर देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जांच में जुटे अधिकारी अभिलेख खंगाल रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि किसान के शपथपत्र देने से पहले ही लेखपाल और तहसीलदार ने आख्या लगा दी है।
तहसील घिरोर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकबर औंछा के खाता संख्या 2427 गाटा संख्या 783 का एक मुकदमा अपर आयुक्त आगरा मंडल आगरा न्यायालय में विचाराधीन है। जांच् में पता चला है कि असंक्रमणीय से संक्रमणीय घोषित करने के लिए किसान इस्लाम अली द्वारा प्रार्थना पत्र व शपथ चार अप्रैल को दिया गया था। किसान के प्रार्थना पत्र के एक माह पहले ही क्षेत्रीय लेखपाल ने चार मार्च को आख्या लगाकर बताया कि शपथ पत्र के अनुसार किसी न्यायालय में वाद विचाराधीन नहीं है। राजस्व निरीक्षक ने नौ अप्रैल में आख्या लगाकर तहसील घिरोर में भेज दी। तहसीलदार कमलेश कुमार ने सात मार्च 2025 को स्वीकार कर आख्या प्रेषित कर दी।
जमीन का अमल दरामद के होने के बाद 30 मई को चांद खां निवासी अकबरपुर औँछा की शिकायत के बाद एसडीएम ने टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है। तहसीलदार, संबंधित लेखपाल, प्रभारी राजस्व निरीक्षक, प्रभारी रजिस्ट्रार कानूनगो के स्पष्टीकरण मांगा है। तहसीलदार कमलेश कुमार का कहना है कि जांच जारी है। संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।