{"_id":"5e9068e98ebc3e6fa62189e8","slug":"the-religious-leaders-vrindavan-news-agr4373686185","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में धर्मगुुरुओं से पुलिस ने मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में धर्मगुुरुओं से पुलिस ने मांगी मदद
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन कोतवाली मैं अधिकारियों के साथ बैठक करके बाहर निकलते संतगण।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन के दौरान तय किए गए नियमों का पालन कराने के लिए वृंदावन पुलिस धर्मगुरुओं की मदद मांग रही है। इस संदर्भ में शुक्रवार को तीसरे दिन भी धर्मगुरुओं के साथ कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बैठक की। इसके अलावा वृंदावन के संतों ने आगरा के वायरस पॉजिटिव लोगों को यहां रखने पर डीएम से चिंता जाहिर की है।
कोराना वायरस को लेकर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन धार्मिक संगठन और संस्थाओं के साथ इनसे जुड़े धर्मगुरुओं से भी मदद ले रहा है। धर्म गुरुओं के आदेश का पालन लोग सहज करते हैं, इसी को ध्यान रखते हुए उनसे लॉकडाउन के दौरान न निकलने की अपील कराई जा रही है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र से जुड़े धर्मगुरु और गणमान्य लोगों के साथ चर्चा की। कहा कि क्षेत्र में लोगों को घर से न निकलने के लिए प्रेरित करें। इस महामारी की हकीकत से लोगों को अवगत कराएं। यह भी बताएं कि इससे बचने का एक मात्र उपाय घर में रहना है।
इस दौरान नवल गिर महाराज गोपीनाथ घेरा मंदिर, मनोज मोहन शास्त्री, सुरजीत सिंह गुरुद्वारा, जगदीश शर्मा ठाकुरजी धाम, बाबूलाल मिश्रा, मदन लाल कालीदह निसुधानंद, बच्चू गोस्वामी बिजारी जी मंदिर, श्याम निषाद प्रधान, भानू प्रताप शर्मा, पवन गौतम, राजकुमार गौर, श्याम सुंदर गौतम, धर्मवीर शर्मा, वार्ष्णेय नागेंद्र, राजकुमार शर्मा, लखन सिंह, श्रीकृष्ण शर्मा भागवत सभा, अनुराग कृष्ण शास्त्री शामिल रहे। इधर, काशी विद्वत परिषद पश्चिमी भारत प्रभारी कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने वृंदावन में आगरा के कोरोना वायरस पॉजिटिव को रखने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस चिंता से डीएम को अवगत करा दिया है। उन्होंने जल्द ही इन्हें अन्य क्षेत्र ले जाने का भरोसा दिया है।