फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The rapist was sentenced to 20 years

दुष्कर्मी को सुनाई गई 20 साल की सजा

Fri, 17 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The rapist was sentenced to 20 years
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में पांच साल पहले किशोरी को घर से बहला फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म के दोषी को स्पेशल जज रेप एंड पॉक्सो एक्ट अनीता ने 20 साल की सजा सुनाई है। उस पर 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा सुनाए जाने केे बाद दुष्कर्मी को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी को 27 दिसंबर 2016 को उसके मकान में किराए पर रह चुका साजिद अली निवासी टप्पनटोला थाना अलीगंज जिला एटा बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। साजिद ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी को बरामद किया। मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने साजिद को पकड़कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज रेप एंड पॉक्सो एक्ट अनीता की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक, किशोरी सहित गवाहों ने दुष्कर्म के आरोपी केे खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। गवाही के आधार पर साजिद को दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया। विशेष अभियोजक अनूप यादव, शैलेंद्री राजपूत ने दुष्कर्मी को कड़ी सजा देने की दलील दी। स्पेशल जज रेप एंड पॉक्सो एक्ट अनीता ने दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाकर 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने अदालत में साजिद के खिलाफ गवाही दी। उसने अदालत में बताया कि साजिद उसको बहला फुसलाकर घर से ले गया। घर से ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसको परिवार सहित ठिकाने लगाने की धमकी दी। उसने अदालत में आरोपी साजिद की पहचान भी की।
साजिद को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। उसकी किसी भी अदालत से जमानत मंजूर नहीं हुई। उसको पूरा मुकदमा जेल में रहकर ही लडना पड़ा। शुक्रवार को निर्णय सुनने के लिए उसको जेल से ही अदालत में लाया गया। सजा होने पर उसको वारंट बनाने के बाद अदालत से ही जेल भेज दिया गया।

दुष्कर्मी साजिद पर 27 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विशेष अभियोजक अनूप यादव ने बताया कि स्पेशल जज रेप एंड पॉक्सो एक्ट अनीता ने आदेश में लिखा है कि जुर्माने की धनराशि में से 25 हजार रुपये पीड़िता किशोरी को प्रतिकर के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed