फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Arrested for Blackmailing Woman with Private Photos and misdeed

शाहरुख निकला दगाबाज: दोस्ती के बाद पत्नी की चुरा लीं निजी तस्वीरें, फिर किया घिनौना काम; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 08:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Apr 2026 08:01 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में युवक ने दोस्त की पत्नी की निजी तस्वीरें चुराकर उसे ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Man Arrested for Blackmailing Woman with Private Photos and misdeed
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ऑटो चालक की पत्नी की निजी तस्वीरें चुराकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने के आरोप में सिकंदरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे थाने में विश्व हिंदू परिषद के हंगामा करने पर पकड़ा गया।
विज्ञापन

हरीपर्वत क्षेत्र की महिला के पति ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को इस मामले की जानकारी दी थी। विहिप के जिला उपाध्यक्ष करन गर्ग ने बताया कि दंपती बहुत परेशान थे। पति ने बताया कि शास्त्रीपुरम में कांशीराम योजना के मकान में रहने वाले शाहरुख से उनकी दोस्ती थी। दोनों सिकंदरा रूट पर ऑटो चलाते थे। दोस्ती के दौरान शाहरुख ने उनके मोबाइल से पत्नी और उनकी कुछ निजी तस्वीरें चोरी कर लीं। इन तस्वीरों के दम पर उसने पत्नी को ब्लैकमेल कर अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करन गर्ग के अनुसार, आरोपी शाहरुख ने चालक की पत्नी को शास्त्रीपुरम स्थित अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और उस पर पति को छोड़कर निकाह करने का दबाव भी बना रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी शाहरुख के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed