Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Ramadan moon may be visible on February 18 or 19.

Agra News: 18 या 19 फरवरी को दिख सकता है रमजान का चांद

Tue, 17 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The Ramadan moon may be visible on February 18 or 19.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


आगरा। मुस्लिम समुदाय के लिए कैलेंडर के 12 महीनों में रमजान सबसे पाक और मुबारक महीना होता है। यह सब्र, रोजा, आत्मचिंतन और उत्सव का समय होता है। रमजान इस्लामिक चंद्र कैलेंडर का नौंवा महीना होता है। जिसमें मुस्लिम अकीदतमंद रोजा रखते हैं। इस बार मुकद्दस रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हो सकता है। फिलहाल रमजान का चांद नजर नहीं आया है। चांद दिखाई देने के बाद ही रोजों की शुरुआत होगी।

नायब काजी मौलाना उजैर आलम ने बताया कि इंशाअल्लाह रमजान का चांद 18 या 19 फरवरी को नजर आ सकता है। चांद के एलान के साथ ही तरावीह की नमाज अदा की जाएगी और अगले दिन पहला रोजा रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि रमजान इबादत का महीना है, जिसमें तीन अशरे होते हैं। पहले 10 दिन रहमत के, बीच के 10 दिन मगफिरत के और आखिरी 10 दिन जहन्नम की आग से निजात के माने जाते हैं। रमजान को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed