{"_id":"6127f09e8ebc3e7a0e2ef076","slug":"the-question-papers-of-all-subjects-will-be-of-100-marks-only-agra-city-news-agr5052210108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विषयों के प्रश्नपत्र 100 अंकों के ही होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विषयों के प्रश्नपत्र 100 अंकों के ही होंगे
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नई शिक्षा नीति लागू किए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। परीक्षा के लिए व्यवस्था बनाई गई है कि सभी विषयों के प्रश्नपत्र 100 अंकों के ही होंगे। अंकों को क्रेडिट और फार्मूला के अनुसार परसेंटाइल व ग्रेड में साफ्टवेयर से परिवर्तित कर दिया जाएगा।
सभी विषयों की परीक्षा में 100 में से 25 अंक सतत आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर और 75 अंक वाह्य मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक 25 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन पाठ्यक्रमों में दी गई व्यवस्था के अनुरूप होगा। असाइनमेंट, क्लास टेस्ट की उत्तर पुस्तिकाओं व अन्य रिपोर्ट को परीक्षा परिणाम घोषित होने के कम से कम एक वर्ष आगे तक सुरक्षित रखा जाएगा। सभी विषयों की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। अनिवार्य को-करीकुलर विषय की परीक्षा बहुविकल्पीय आधार पर होगी।
रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की थ्योरी की परीक्षा (एक क्रेडिट) संस्थानों व कॉलेजों की ओर से कराई जाएगी। वहीं, ट्रेनिंग/इंटर्नशिप (दो क्रेडिट) की परीक्षा स्किल पार्टनर की ओर से कराई जाएगी। स्किल पार्टनर छात्रों की ओर से विभिन्न ट्रेनिंग के दौरान किए गए कार्य और ऑनलाइन/ऑफलाइन परीक्षा के आधार पर उसके स्किल का आकलन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से दिए जाने वाले अंकतालिका और डिग्री में रोजगारपरक विषय का वितरण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय/कॉलेज और स्किल पार्टनर संयुक्त रूप से छात्र को अलग से प्रमाणपत्र जारी कर सकते हैं।