फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The question paper was written on the blackboard and then the examinations started.

Agra News: ब्लैकबोर्ड पर लिखा गया प्रश्नपत्र तब शुरू हुईं परीक्षाएं

Thu, 19 Sep 2024 07:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 19 Sep 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
The question paper was written on the blackboard and then the examinations started.
कासगंज। परिषदीय स्कूलों की सत्र परीक्षाएं आधी-अधूरी व्यवस्थाओं के बीच बुधवार से शुरू हो गईं। शिक्षकों को परीक्षा का प्रश्नपत्र ब्लैकबोर्ड पर लिखना पड़ा। इसके बाद जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्नों को उतारकर उनके उत्तर लिखे। वहीं, प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों ने मौखिक परीक्षाएं दी। पहले दिन करीब 65 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।जिले में 1263 परिषदीय स्कूलों में सत्र परीक्षा शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन परीक्षा पर बारिश का असर भी रहा। इसके कारण 35 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए अपने विद्यालय नहीं पहुंचे। शिक्षारत 120824 परीक्षार्थियों में से 78120 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जूनियर कक्षाओं की पहले दिन बेसिक क्राफ्ट, गृह शिल्प, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषयों की परीक्षा हुई। इन परीक्षार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था स्कूल से की गई। वहीं, शिक्षकों ने प्रश्नपत्र ब्लैक बोर्ड पर लिख दिया।विद्यार्थियों ने ब्लैकबोर्ड से प्रश्नों को देखकर अपनी परीक्षा दी। प्राइमरी कक्षाओं में पहले दिन मौखिक परीक्षाएं आयोजित की गई। इन कक्षाओं में बृहस्पतिवार से लिखित परीक्षा होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सत्र परीक्षाएं स्कूल स्तर पर आयोजित कराई जा रही है। स्कूलों में जितना कोर्स हो चुका उसमें से ही प्रश्नपत्र को तैयार कराकर परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed