फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The punishment of suspension fell on the superintending engineer

Agra News: अधीक्षण अभियंता पर गिरी निलंबन की गाज

Sun, 19 May 2024 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 May 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
The punishment of suspension fell on the superintending engineer
कासगंज। विद्युत निगम के अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों की जांच विद्युत निगम के एमडी अमित किशोर द्वारा कराई जा रही है। जांच गतिमान के कारण प्रथम दृष्टया अधीक्षण अभियंता को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है और उन्हें दक्षिणांचल विद्युत निगम आगरा के प्रबंध निदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।जिले में तैनात अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार के विरुद्ध 7 अवर अभियंता प्रवेश कुमार, पवन कसौधन, अभिषेक वर्मा, नीरज गौड़, विश्वजीत कुमार, कामरान खान एवं जय गोविंद चौहान ने संयुक्त रूप से शिकायत की थी। अवर अभियंताओं का आरोप है कि अधीक्षण अभियंता द्वारा विभागीय कार्रवाई का भय दिखाकर व्यक्तिगत उपभोग की वस्तुओं को मंगाया जाता है व अन्य मांगे की जाती हैं। अवर अभियंताओं का आरोप है कि अधीक्षण अभियंता द्वारा उनके कार्यक्षेत्रों में जाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। एमडी अमित किशोर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता आगरा को सौंप दी। जांच अधिकारी मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए कहा था कि अवर अभियंताओं की कई गंभीर मामलों में जांच चल रही है। जिसके चलते वह अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कहा कि विभागीय मर्यादाएं हैं। जिसके चलते वह चीजें सार्वजनिक नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed