फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The President of Uzbekistan Shavkat Mirziyoyev saw the Taj mahal

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने देखा ताज, विजिटर बुक में लिखा 'अमर प्रेम और समर्पण का नायाब स्मारक'

Sun, 30 Sep 2018 09:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 30 Sep 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
The President of Uzbekistan Shavkat Mirziyoyev saw the Taj mahal
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने रविवार को पत्नी जिरोट मिर्जियोयेव के साथ ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने डायना बेंच पर फोटो खिंचवाए। तकरीबन 40 मिनट के विजिट के दौरान उन्होंने ताज की पच्चीकारी और इतिहास की जानकारी हासिल की। 

विज्ञापन


उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि ‘ताजमहल स्थापत्य कला की अतुलनीय उत्कृष्ट कृति है, जो कि दुनिया का आश्चर्य है। अमर प्रेम और समर्पण का बेमिसाल स्मारक है। मनुष्य की कला के बेजोड़ स्मारकों में से एक है।’
विज्ञापन


इसके पहले एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर मयूर नृत्य और फूलों की होली के साथ उनका स्वागत हुआ उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति विशेष विमान से रविवार दोपहर को खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुके भेंटकर अगवानी की। इसके बाद वृंदावन के कलाकारों ने मयूर नृत्य और फूलों की होली की प्रस्तुति राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के सामने की। 

एयरपोर्ट पर एन्क्लेव तक लाल कारपेट बिछाया गया था। फतेहाबाद रोड से ताज रोड तक दोनों ओर उनके स्वागत में भारत के प्रधानमंत्री और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की फोटो के साथ होर्डिंग लगाए गए थे। स्कूली बच्चों ने भारत और उज्बेकिस्तान के झंडे दिखाकर उनका इस्तकबाल किया। 

राष्ट्रपति का काफिला दोपहर 12.46 बजे ताजमहल पहुंच गया। राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ ताज की पच्चीकारी और इतिहास में रुचि दिखाई। विजिटर बुक में उन्होंने ताज को दुनिया की बेजोड़ इमारत लिखा।

इसके बाद तकरीबन 40 मिनट तक ताज में रहे। गाइड से ताज के बारे में कुछ सवाल भी पूछे। दोपहर 1.35 बजे उनका काफिला बाहर आया और वह एयरपोर्ट रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed