फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The police officer's wife and daughter were attacked for protesting against molestation, but the police did not file a report

Agra News: छेड़छाड़ के विरोध पर दरोगा की पत्नी-बेटी पर बोला हमला, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Mon, 20 Oct 2025 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The police officer's wife and daughter were attacked for protesting against molestation, but the police did not file a report
आगरा। अलीगढ़ में तैनात दरोगा के परिवार को पड़ोसी से खतरा है। आरोप है कि बेटी और पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। परिवार 19 दिन से घर छोड़कर दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर है। पिता दिवाली की ड्यूटी की वजह से आगरा नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले दरोगा की तैनाती अलीगढ़ में है। उनकी पत्नी और बेटी घर में रहती हैं। बेटी सरकारी नाैकरी की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी परिवार रंजिश मानता है। उन्हें घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर रहा है। आए दिन झगड़ा करते हैं। विरोध पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


एक अक्तूबर को वो अपनी मां के साथ मंदिर में पूजा कर वापस आ रही थीं। तभी पड़ोसी युवक पीछा करने लगा। रास्ता रोक लिया। छेड़छाड़ की। बाद में युवक के परिवार की महिलाओं ने मारपीट की। बचाने आई मां को भी पीटा। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वह थाने पर शिकायत करने गईं। फुटेज भी पुलिस को दिखाए। तभी पड़ोसी परिवार भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस कह रही है कि तहरीर बदलकर लाओ। एक ही घटना दिखाओ। पूर्व में हुई घटनाओं को जिक्र तहरीर में मत करो। कार्रवाई न होने से आरोपी परिवार धमका रहा है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed