{"_id":"67a8543d61dfe1300c0c2120","slug":"the-police-made-the-couple-take-an-oath-on-the-bhagavad-gita-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति के अवैध संबंध तो पत्नी करती है चोरी...थाने पहुंचा दंपती, पुलिस ने मंगवाई भागवत गीता; फिर ऐसे बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति के अवैध संबंध तो पत्नी करती है चोरी...थाने पहुंचा दंपती, पुलिस ने मंगवाई भागवत गीता; फिर ऐसे बनी बात
Sun, 09 Feb 2025 12:38 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:38 PM IST
सार
काफी देर तक समझाने के बाद भी दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं थे। कसम खाने की बात कह रहे थे। ऐसे में पुलिस ने भागवत गीता मंगवाई। पति-पत्नी ने उस पर हाथ रखकर कसम खाई।
विज्ञापन
दंपती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में शक की वजह से पति-पत्नी में विवाद का मामला शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसिलिंग में वे एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। कसम खाने की बात कहने पर पुलिस ने भागवत गीता मंगाई। दोनों ने गीता पर हाथ रखकर कसम खाई और समझौता कर लिया।
विज्ञापन
काउंसलर ने शनिवार को दंपती को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। पत्नी ने पति पर अन्य महिला से संबंध होने का आरोप लगाया। पति ने पत्नी पर आठ लाख रुपये के जेवरात छिपाने का आरोप लगाया। पत्नी ने कहा कि पति कसम खा ले तो उसे विश्वास हो जाएगा। पति तैयार हो गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी तुरंत भागवत गीता लेकर आए। पत्नी ने पहले कसम खाई कि उसने जेवरात नहीं चुराए। पति ने भी दूसरी महिला से ना मिलने और शराब छोड़ने की शपथ ली। इस पर दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन