फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The pocket of the farmer sitting in the tempo was cut

टेंपो में बैठे किसान की जेब काटी

Wed, 22 Jun 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The pocket of the farmer sitting in the tempo was cut
मैनपुरी। टेंपो में बैठकर शहर से दन्नाहार जा रहे एक किसान की जेब काट ली गई। चोर जेब से तीन हजार रुपये निकाल ले गया। काफी देर तक किसान पास बैठे दो संदिग्धों की तलाश करने के बाद शिकायत देने थाने पहुंचा।
विज्ञापन

जनपद एटा के गांव सिमौर का रहने वाला प्रहृलाद कुमार मंगलवार को शहर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया था। देर शाम वह दन्नाहार क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। गोपीनाथ अड्डा के पास से वह एक टेंपो में बैठ गया। रास्ते में दो युवक और टेंपो में बैठ गए।
विज्ञापन

दन्नाहार पहुंचने से पहले रास्ते में पास बैठे दोनों युवकों ने टेंपो को रुकवाया और उतर गए। जब किसान को शक हुआ तो अपनी जेब देखी, जेब कटी हुई थी और उसमें रखे तीन हजार रुपये गायब थे। किसान भी रास्ते में उतर गया और काफी देर तक दोनों युवकों की तलाश की। लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने दन्नाहार थाना पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed