फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The players were evaluated from physical fitness to skill tests.

Agra News: खिलाड़ियों का फिजिकल से स्किल टेस्ट तक हुआ मूल्यांकन

Sat, 13 Dec 2025 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
The players were evaluated from physical fitness to skill tests.
आगरा। खेल निदेशालय लखनऊ से आई विभागीय टीमों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को एकलव्य स्टेडियम छात्रावास में रहकर प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों का फिजिकल फिटनेस और खेल कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम के कबड्डी, बास्केटबॉल और जिमनास्टिक हॉस्टल के खिलाड़ियों के लिए यह दो दिन अहम रहे। सुबह से शाम तक टीमों ने खिलाड़ियों की ताकत, सहनशक्ति, मैट पर मूवमेंट, गेम सेंस और तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, अनुशासन, ट्रेनिंग रूटीन और प्रगति को फॉर्मेटेड रिपोर्ट में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसी रिपोर्ट के आधार पर छात्रावास में रह रहे खिलाड़ियों के भविष्य से जुड़ा निर्णय लिया जाएगा। इसमें चयन, प्रमोशन, ट्रेनिंग अपग्रेडेशन या आवश्यक सुधार जैसे पहलू शामिल होंगे। कोच में भी मूल्यांकन के दौरान उत्सुकता दिखी। यह रिपोर्ट न सिर्फ खिलाड़ियों की वर्तमान स्थिति बताएगी बल्कि उनके आगे की खेल यात्रा की दिशा भी तय करेगी। स्टेडियम प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के नियमित आकलन से प्रतिभावान खिलाड़ियों को सही अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed