{"_id":"61a126a09d2ebb00397d4edf","slug":"the-plant-to-make-electricity-from-cow-dung-will-be-started-in-the-first-week-of-december-agra-news-agr5158797200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में चालू हो जाएगा गोबर से बिजली बनाने का प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में चालू हो जाएगा गोबर से बिजली बनाने का प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अरांव ब्लॉक के बनीपुरा में गोबर से बिजली बनाने का प्लांट दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। लखनऊ से मशीन आने के साथ उन्हें असेंबल किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मशीनों के लगने के बाद पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रायल होगा। विभाग तेजी के साथ काम कराने में जुटा है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतीराज विभाग ने ग्रामीण अंचल की गोशालाओं से निकलने वाले गोबर का सदुपयोग किए जाने का निर्णय लिया है। इससे गांव में कूड़ा कम होने के साथ ही गांव को सस्ती दर पर बिजली मुहैया होगी। इसके तहत अरांव ब्लॉक की बनीपुरा स्थित गोशाला से निकलने वाले गोबर से बिजली उत्पादन करने का प्लांट स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया था।
प्लांट के फाउंडेशन बनाने का काम बहुत पहले ही पूर्ण कर लिया गया था। हालांकि अब तक मशीनों को स्थापित नहीं किया जा सका है। अब लखनऊ से मशीनें आ चुकी हैं। नवंबर माह के अंत तक मशीनों को लगाने के साथ दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में गोबर से बिजली बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इस प्लांट से उत्पादित होने वाली पांच किलोवाट बिजली का प्रयोग गोशाला प्रांगण के साथ गांव के पंचायत घर, स्कूल प्रांगण, शौचालय और गांव के आसपास के क्षेत्र को रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन
- अरांव ब्लॉक के गांव बनीपुरा में गोबर से बिजली बनाने वाले प्लांट की मशीनें लखनऊ से आ चुकी हैं। इन्हें स्थापित किए जाने का काम तेजी से चल रहा है। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्लांट शुरू हो जाएगा।
पुनीत निगम , जिला कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन फिरोजाबाद।