{"_id":"650dd6410442abab5f0f6107","slug":"the-picket-will-continue-till-the-main-road-is-not-built-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-4820-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुख्य मार्ग नहीं बनने तक जारी रहेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुख्य मार्ग नहीं बनने तक जारी रहेगा धरना
Fri, 22 Sep 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
मुख्य मार्ग नहीं बनने तक जारी रहेगा ग्रामीणों का धरना
-एसडीएम ने संबंधित विभागों को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। तहसील क्षेत्र की समान ग्रामसभा के रंपुरा के ग्रामीण जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों की वादाखिलाफी से बेहद नाराज हैं। मुख्य मार्ग का निर्माण न होने पर ग्रामीण छह दिन से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग नहीं बनने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को एसडीएम ने सड़क बनवाने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा है।
किशनी विकासखंड के समान ग्रामसभा का रंपुरा गांव विकास के मामले में उपेक्षित है। गांव की करहल मार्ग से 900 मीटर दूरी है। कई बार मांग करने के बाद भी रंपुरा गांव तक मुख्य सड़क नहीं बन सकी है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण छह दिन से गांव में ही धरना दे रहे हैं। बुधवार को धरनास्थल पर ग्रामीणों को मनाने पहुंचे एसडीएम की बात को भी ग्रामीणों ने नहीं माना है। शुक्रवार को भ्ीा धरना जारी रहा। एसडीएम योगेंद्र कुमार ने परियोजना निदेशक, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को पत्र लिखकर सड़क का निर्माण करने को कहा है।
वहीं शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर सड़क की लंबाई की पैमाइश की। ग्रामीणों ने सड़क पर कार्य शुरू होने पर ही धरना समाप्त करने की बात कही है। धरने पर शुक्रवार को सत्यराम शाक्य, महावीर शाक्य, मुकेश शाक्य, जगदीश शाक्य, ओमकार शाक्य, सुशीला देवी, रिंकी देवी, संध्या शाक्य, पिंकी शाक्य, नेम सिंह, अमर सिंह, रामसेवक शाक्य, अमर पाल शाक्य धरने पर बैठे।