फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The person who kidnapped and raped a teenage girl arrested

Agra News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The person who kidnapped and raped a teenage girl arrested
किशनी। थाना पुलिस ने एक किशोरी को अगवा कर ले जाने के आरोपी के खिलाफ पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा तरमीम की। रविवार को आरोपी को किशनी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय भतीजी को अगवा कर ले जाने के मामले में अन्ना उर्फ दिव्यांश गुप्ता निवासी समान कटरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अन्य सहयोगियों को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने किशोरी को ढूंढने के बाद उसका मेडिकल कराया। न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। दर्ज बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी अन्ना उर्फ दिव्यांश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की धारा तरमीम की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना पर आरोपी अन्ना को किशनी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर उस से पूछताछ की गई। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed