{"_id":"690b90509ff4cec81b0aed3b","slug":"the-people-of-nagla-pajaba-will-get-relief-from-waterlogging-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-148364-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला पजाबा के लोगों को मिलेगी जलभराव से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला पजाबा के लोगों को मिलेगी जलभराव से निजात
Wed, 05 Nov 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला नगला पजाबा के लोगों को जलभराव की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। चेयरमैन नगर पालिका संगीता गुप्ता ने नाला निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
नगला पजाबा में नाला निर्माण नहीं होने से पानी भर जाता है। यहां के लोगों की मांग पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए यहां नाला निर्माण का निर्णय लिया गया था। नाला निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए चेयरमैन ने अधिशासी अभियंता निर्माण को निर्देश दिए हैं। चेयरमैन ने कहा कि अन्य मोहल्लों में भी पानी निकासी के लिए योजना तैयार की जा रही है। सभासदों से प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से कहा कि जिन लोगों के खाली प्लाट पड़े हुए हैं, वे उसमें मिट्टी डलवा लें इससे कि घरों से निकलने वाला पानी खाली प्लाटों में जमा न हो। चेयरमैन ने सफाई इंस्पेक्टरों को भी निर्देश दिए हैं, कि जलभराव वाले इलाकों में नियमित एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं।