{"_id":"5ba3c1ee867a557ec074b9b8","slug":"the-oldman-was-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व में खूनी जंगः भाई को बचाने पहुंचे वृद्ध को लगी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व में खूनी जंगः भाई को बचाने पहुंचे वृद्ध को लगी गोली, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Thu, 20 Sep 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला मई में गुरुवार की शाम वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली में वृद्ध की मौत हो गई। वे भाई से हो रहे विवाद के दौरान बीचबचाव करने आए थे। इस बीच उन्हें गोली लग गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला मई निवासी रामवीर सिंह और ज्ञानसिंह के बीच आपसी रंजिश चल रही है। बताते हैं कि गुरुवार शाम को दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। आरोप है कि रामवीर सिंह पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक इसी बीच ज्ञानसिंह का 65 वर्षीय भाई दलवीर सिंह बीचबचाव के लिए मौके पर पहुंच गया। उन्हें गोली लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी राकेश पांडेय पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
- विवाद के बीच गोली वृद्घ को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
राकेश पांडेय, सीओ सिटी