फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The number of patients increased in SN due to free angioplasty under Ayushman Yojana

Agra News: आयुष्मान योजना में निशुल्क एंजियोप्लास्टी से एसएन में बढ़ी मरीजों की संख्या

Sat, 19 Jul 2025 01:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The number of patients increased in SN due to free angioplasty under Ayushman Yojana
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में एंजियोप्लास्टी-एंजियोग्राफी के लिए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां आसपास के जिलों के मरीज भी पहुंच रहे हैं। इसके चलते 50 से अधिक की वेटिंग है। आयुष्मान योजना और असाध्य रोग योजना के लाभार्थियाें को यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है।
विज्ञापन

एसएन में 27 जनवरी को कैथ लैब शुरू हुई थी। इसमें अभी तक 298 एंजियोग्राफी, 128 एंजियोप्लास्टी और 28 पेस मेकर मरीजों को लगाए जा चुके हैं। आयुष्मान-असाध्य योजना के लाभार्थियों की निशुल्क सर्जरी हो रही है। अन्य मरीजों की एंजियोप्लास्टी में दो स्टेंट लगाने पर 60-70 हजार, पेसमेकर के 3300 रुपये और एंजियोग्राफी में 5-6 हजार रुपये का खर्च आ रहा है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में 10-12 हजार रुपये में एंजियोग्राफी और 1.50 लाख रुपये से अधिक में एंजियोप्लास्टी हो रही है। इस वजह से एसएन में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कई जिलों से मरीज आने के कारण वेटिंग बढ़ रही है। इमरजेंसी के मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

ओपीडी में हृदय रोगियों की बढ़ी संख्या
कैथ लैब प्रभारी डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि हृदय रोग की ओपीडी में 80-100 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें 10-15 मरीजों को एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी की जरूरत पड़ती है। इनमें अधिकांश मरीज आगरा-अलीगढ़ मंडल, धौलपुर, मुरैला, भरतपुर समेत कई जिलों के हैं। गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed