फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The number of Aadhaar centers should be increased in the tehsil area.

Agra News: तहसील क्षेत्र में आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए

Wed, 07 Aug 2024 03:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
The number of Aadhaar centers should be increased in the tehsil area.
पटियाली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार जितेंद्र कुमार को सौंपा। इसमें क्षेत्र में आधार केंद्र की संख्या बढ़ाने की मांग की। सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि जिले में राशन कार्ड की केवाईसी का काम चल रहा है। इस केवाईसी के लिए आधार कार्ड में कई तरह के अपडेट लोगों को कराने पड़ रहे हैं। आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आधार केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार लग रही है, परंतु तहसील क्षेत्र में बहुत कम आधार केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गंजडुंडवारा ब्लॉक में भी यही हाल है। नगर और 57 ग्राम पंचायतों के लोगों के लिए सिर्फ एक ही आधार केंद्र है। इसी तरह भरगैन व दरियावगंज के लिए कोई आधार केंद्र नहीं है। इससे लोगों को आधार अपडेट कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से उक्त क्षेत्रों में आधार केद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed