{"_id":"6b00b33e85e2fdcc1402b2ba","slug":"the-nss-national-parade-camp-begins-today-agra-news-c-25-agr1067-1217788-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज से शुरू होगा एनएसएस का राष्ट्रीय परेड शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज से शुरू होगा एनएसएस का राष्ट्रीय परेड शिविर
विज्ञापन
शिविर की जानकारी देतीं कुलपति।
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में 21 से 30 नवंबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का 10 दिवसीय पूर्व गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड शिविर आयोजित होगा। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 67 विश्वविद्यालयों व 162 महाविद्यालयों से चयनित 200 स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। इनमें 100 छात्र और 100 छात्राएं शामिल हैं।
इनके साथ 10 एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और दलनायक भी रहेंगे। शुक्रवार को कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता में शिविर की जानकारी दी गई। कुलपति ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, लखनऊ की ओर से विश्वविद्यालय के सहयोग से शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में स्वयंसेवकों को परेड अभ्यास के साथ योग, बौद्धिक सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर की सबसे अहम प्रक्रिया गणतंत्र दिवस परेड के लिए स्वयंसेवकों का चयन होगी। शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को 26 जनवरी 2027 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में एनएसएस का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक एवं शिविर आयोजन समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छह राज्यों के स्वयंसेवक अपनी कला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुतियां देंगे। शिविर का उद्घाटन 21 नवंबर को शाम चार बजे खंदारी परिसर स्थित जय प्रकाश नारायण सभागार में होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय होंगे। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी पूजा सक्सेना, सहायक जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वेतलाना और तरुण श्रीवास्तव मौजूद रहे।