फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The nominated officer from the government did physical verification of the examination centers

शासन से नामित अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया भौतिक सत्यापन

Tue, 14 Dec 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The nominated officer from the government did physical verification of the examination centers
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन प्रदेश स्तरीय अधिकारियों से कराने का कार्य शुरू हो गया है। जिले के केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मेरठ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी मैनपुरी पहुंचे। वे यहां दो दिनों में 15 स्कूलों का भौतिक सत्यापन करना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन जानकारियां फीड कराने के बाद प्रदेश स्तरीय अधिकारी से जांच कराने का निर्णय लिया है। जिले का जांच अधिकारी मेरठ के प्रशासनिक अधिकारी राजीव भारद्वाज को बनाया गया है। मंगलवार को राजीव भारद्वाज मैनपुरी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार को जिले के सात कॉलेजों में ऑनलाइन दर्ज जानकारियों का भौतिक सत्यापन किया। मंगलवार को उन्होंने कुरावली, बेवर और किशनी के स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्हें दो दिन में जिले के 15 कॉलेजों मे बोर्ड परीक्षा के मानकों के साथ ही जियो टेगिंग आदि सहित सारी जानकारी की जांच करनी है। वह अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। बुधवार को भी वे जिले के कॉलेजों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed