फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The night is scorching, the record is about to be broken after 54 years... mercury @ 32.8

Weather: 54 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने के करीब, रात में भी बरस रही आग; आगरा में नौतपा का पहला वार

Tue, 26 May 2026 07:59 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 07:59 AM IST
सार

नौतपा के पहले दिन आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात में भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है और मौसम विभाग के अनुसार 54 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन
The night is scorching, the record is about to be broken after 54 years... mercury @ 32.8
ताजमहल के पास गर्मी से परेशान महिलाएं। 

विस्तार

नौतपा के पहले दिन ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन तो दूर अब रात में गर्म हवा चल रही है। सोमवार को आगरा का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री ऊपर 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन


बढ़ते तापमान की वजह से पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार आगरा का यह मिजाज दशकों पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन


आगरा में मई महीने के इतिहास में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 54 साल पहले 21 मई, 1972 को 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्तमान में मौसम के तेवर देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आधी रात का यह बढ़ता पारा जल्द ही नहीं थमा तो यह इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed