फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The murder of retired soldier Banveer Singh remains unsolved nine months later. The case has reached the Chief Minister. Three policemen were suspended for allegedly assaulting a police officer during interrogation. The then-ACP was transferred.

Agra News: रिटायर्ड फौजी बनवीर सिंह हत्याकांड नौ माह बाद भी अनसुलझा, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला, पूछताछ में मारपीट के आरोप में तीन पुलिसकर्मी हुए थे निलंबित, तत्कालीन एसीपी का कर दिया गया था तबादला

Thu, 30 Apr 2026 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The murder of retired soldier Banveer Singh remains unsolved nine months later. The case has reached the Chief Minister. Three policemen were suspended for allegedly assaulting a police officer during interrogation. The then-ACP was transferred.
बिचपुरी। थाना किरावली के कराहरा गांव में रिटायर्ड फौजी बनवीर सिंह (60) की हत्या का मामला नौ माह बाद भी अनसुलझा है। मृतक के पुत्र रविंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खुलासे की गुहार लगाई है। गत वर्ष पांच अगस्त को बनवीर सिंह की हत्या हुई थी। बदमाश करीब सात लाख रुपये के गहने और नकदी ले गए थे। पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है। इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर में पूछताछ के दौरान किसान राधेश्याम शर्मा के बेटों से मारपीट के आरोप लगे। 9 दिसंबर को सत्यप्रकाश को थाने लाकर तीन दिन तक बैठाए रखने और 21 दिसंबर को उसके भाई राजकुमार शर्मा उर्फ राजू को बुलाकर मारपीट करने का आरोप था। राजकुमार शर्मा के दोनों पैरों में हड्डी टूट गई थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार, उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह और सिपाही रवि मलिक निलंबित हुए। तत्कालीन एसीपी अछनेरा रामप्रवेश गुप्ता का तबादला भी किया गया था। मृतक के भाई हरेंद्र उर्फ पप्पू ठेकेदार ने बताया कि हत्या के खुलासे की मांग के मद्देनजर फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर और पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल भी पुलिस आयुक्त से मिल चुका है, लेकिन अब तक नतीजा शून्य रहा है। इधर, एक माह पूर्व मृतक के पुत्र रविंद्र सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचकर मामले के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन...
पुलिस टीम व्यापक स्तर पर काम कर रही है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। बड़े स्तर से कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - शैलेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, अछनेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed