{"_id":"6ac80f82af92f55ab30590b4","slug":"the-municipal-corporation-will-spend-16-lakh-on-the-statue-of-rana-sanga-agra-news-c-25-agr1067-1180343-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राणा सांगा की प्रतिमा पर 16 लाख रुपये खर्च करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राणा सांगा की प्रतिमा पर 16 लाख रुपये खर्च करेगा नगर निगम
विज्ञापन
ऊंचा फाउंडेशन बनाकर प्रतिमा स्थापित की जाएगी
आगरा। विवादित बयान देकर चर्चाओं में आए सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर के 200 मीटर दूर शहीद स्मारक के गेट के पास लगाई जा रही राणा सांगा की प्रतिमा की स्थापना पर नगर निगम 16 लाख रुपये खर्च करेगा। स्पीड कलर लैब तिराहे पर पार्क और बस स्टॉपेज की जमीन पर 10 फीट ऊंचा फाउंडेशन बनाकर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा लगाने के लिए यहां बने बस स्टॉपेज को हटा दिया गया है।
एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने संस्कृति विभाग से राणा सांगा की अश्वारोही प्रतिमा के लिए 20 लाख रुपये आवंटित कराए हैं। इसका निर्माण लखनऊ में किया जा रहा है। करीब 18 टन वजन की कांस्य से बनाई जा रही प्रतिमा एमएलसी चुनाव के बाद लगाई जाएगी।
नगर निगम ने विधायक के प्रस्ताव पर जगह चिह्नित की है। शहीद स्मारक जाने वाले मार्ग पर पार्क शुरू होते ही प्रतिमा लगाई जाएगी। बाग फरजाना से आने वाले लोगों को ठीक सामने ही प्रतिमा नजर आएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
ग्रेनाइट से तैयार होगा प्रतिमा का आधार
नगर निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि पार्षद शरद चौहान के प्रस्ताव पर नगर निगम निधि से राणा सांगा की प्रतिमा का आधार तैयार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसमें ग्रेनाइट और स्टील रेलिंग पर 16 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका टेंडर जारी हो चुका है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद फाउंडेशन कार्य शुरू हो जाएगा।
-- -- -- -- -- --
राणा सांगा चौक का प्रस्ताव पारित
नगर निगम के बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने बताया कि उन्होंने नगर निगम सदन में स्पीड कलर लैब तिराहे का नाम राणा सांगा चौक करने का प्रस्ताव पेश किया था जिसे मंजूर कर लिया गया। यह प्रस्ताव पारित कर कमेटी को भेजा गया है। जल्द ही यहां राणा सांगा चौक का बोर्ड भी लगाया जाएगा। राणा सांगा की प्रतिमा उनके शौर्य, बलिदान और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व देने का संदेश देगी।
-- -- -- -- -- --
भव्य होगा अनावरण
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने से पहले प्रतिमा निर्माण का काम पूरा होने की उम्मीद है। यह असेंबल करके लाई जाएगी जिसे यहां स्थापित किया जाएगा। इसका भव्य अनावरण कराया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करेंगे। उससे पहले मुड़ी चौराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण होना है। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।