फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three Shops Burgled in Aliganj, Repeat Theft Reported Within Five Months

एटा के अलीगंज में चोरों का आतंक: एक रात में तीन दुकानों के तोड़े ताले, पांच माह में चोरी की दूसरी बड़ी वारदात

Fri, 09 Oct 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

एटा के अलीगंज कस्बे में सरौंठ रोड स्थित तीन दुकानों से चोर हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। मुंह पर कपड़ा बांधे एक चोर की करतूत सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है।
 

विज्ञापन
Three Shops Burgled in Aliganj, Repeat Theft Reported Within Five Months
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज कस्बे में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे एक चोर चोरी करता दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के सरौंठ रोड पर ईदगाह तिराहे के पास स्थित पवन ट्रेडर्स, नीरज ट्रेडर्स और श्री बालाजी ट्रेडर्स में चोरों ने धावा बोला। इनमें दो दुकानें खाद-बीज और एक गल्ले की है। चोरों ने एक दुकान का जाल काटा, जबकि दो दुकानों में जाली के सहारे घुसे। इसके बाद हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


नीरज ट्रेडर्स के मालिक नीरज कुमार ने बताया कि करीब पांच माह पहले भी इन्हीं तीनों दुकानों में चोरी हुई थी। इसके बावजूद दोबारा वारदात होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed