फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Municipal Corporation imposed a fine of Rs 6.60 lakh on Airtel company.

Agra News: नगर निगम ने एयरटेल कंपनी पर लगाया 6.60 लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation imposed a fine of Rs 6.60 lakh on Airtel company.
आगरा। नगर निगम ने दूरसंचार कंपनी एयरटेल पर 6.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई खुदाई के बाद समय पर मरम्मत न करने और लोगों को हो रही दिक्कतों पर की गई है।
विज्ञापन

भारती एयरटेल ने केबल बिछाने के लिए नगर निगम से अनुमति ली थी। अनुमति पत्र में खुदाई के 72 घंटे के अंदर लोक निर्माण विभाग के मानकों के अनुसार सड़क की मरम्मत कराने की शर्त शामिल थी। पवन विहार, शोभा नगर, संजीव नगर, भगवती बाग सहित विभिन्न इलाकों में 200 से अधिक स्थानों पर गड्ढे खोदकर कंपनी ने छोड़ दिए। स्थानीय लोगों की शिकायत पर निगम अधिकारियों ने जांच की तो मौके पर रेस्टोरेशन का कार्य नहीं मिला। इसके अलावा यातायात सुरक्षा के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नियमों का पालन न करने पर भारती एयरटेल कंपनी पर 6.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जो भी एजेंसी नियमों को तोड़ेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एयरटेल ने लाइट काटी, बिजली हुई गुल
आगरा। एयरटेल कंपनी की ओर से केबल बिछाने के कार्य के दौरान अर्जुन नगर क्षेत्र में टोरंट की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय निवासी राजकुमार नागरथ ने बताया कि करीब सवा पांच बजे अचानक बिजली चली गई। दो दिन से पानी की आपूर्ति बाधित थी। शुक्रवार को पानी की सप्लाई शुरू हुई, तो बिजली जाने से परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टोरंट ने फॉल्ट ठीक किया और बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। टोरंट के अधिकारियों ने बताया कि एयरटेल से पत्राचार कर खुदाई से पहले समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed