{"_id":"6a2489750372e01d300b95b7","slug":"the-municipal-commissioner-tested-the-arrangements-by-travelling-without-a-ticket-in-the-city-bus-agra-news-c-25-1-agr1067-1078303-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगर आयुक्त ने सिटी बस में बिना टिकट यात्रा कर परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगर आयुक्त ने सिटी बस में बिना टिकट यात्रा कर परखी व्यवस्था
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बिना टिकट सिटी बस में यात्रा की
आगरा। सिटी बस सेवा की हकीकत जानने के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने शनिवार को खुद आम यात्री बनकर सिटी बस में सफर किया। प्रतापपुरा से शुरू हुई यात्रा के दौरान नगर आयुक्त ने न केवल टिकट व्यवस्था की पड़ताल की बल्कि यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं। सामने आई गंभीर अनियमितता के बाद नगर आयुक्त ने सिटी बस ट्रांसपोर्ट के एआरएम पर कार्रवाई और बस कंडक्टर को रूट से हटाने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने प्रतापपुरा से कलेक्ट्रेट तक का टिकट खरीदा लेकिन वे उसी टिकट के साथ भगवान टॉकीज तक यात्रा करते रहे। इस दौरान बस परिचालक (कंडक्टर) अभिषेक राज ने न तो टिकट की वैधता की जांच की और न ही किसी यात्री से टिकट दिखाने को कहा। इतना ही नहीं, बस में यात्रा कर रहे कई यात्रियों के पास टिकट न होने पर भी किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं की गई।
निरीक्षण के दौरान जब यात्रियों की टिकटों की जांच की गई तो बस में मौजूद लगभग 31 यात्रियों में से केवल 26 यात्रियों के पास टिकट मिले। नगर आयुक्त ने इसे बेहद गंभीर लापरवाही माना और कहा कि टिकट जांच व्यवस्था में ढिलाई के कारण प्रतिदिन हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए और सिटी बस ट्रांसपोर्ट के एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) सत्येंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने और उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान नगर आयुक्त ने बस में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। कई यात्रियों ने बसों की समयबद्धता, टिकट व्यवस्था और संचालन से जुड़ी शिकायतें सामने रखीं। नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि यात्रियों को बेहतर और पारदर्शी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ एकाउंट ऑफिसर विपिन यादव सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।