{"_id":"63f7abb21e836757bb04c46b","slug":"the-money-withdrawn-from-the-youths-account-was-returned-mainpuri-news-c-25-1-70884-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक के खाते से निकाले गए रुपये कराए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक के खाते से निकाले गए रुपये कराए वापस
Thu, 23 Feb 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
शहर के हरिदर्शन नगर निवासी युवक के खाता से कुछ दिन पूर्व 77998 रुपया निकाल लिए गए थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी से की थी। शिकायत पर साइबर सेल की टीम जांच कर रही थी। बृहस्पतिवार को रुपया वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी नजर आई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिदर्शन नगर निवासी रविंद्र कुमार ने एसपी विनोद कुमार से शिकायत में बताया था कि वैक्यूम क्लीनर की सर्विस कराने के नाम पर उनके क्रेडिट कार्ड से 77998 रुपया निकाल लिए थे। इसके बाद से ही ठग का फोन भी बंद जा रहा था। एसपी ने जांच साइबर सेल प्रभारी रूपेश कुमार को सौंपी थी। जांच के दौरान एक्सपर्ट महीपाल, मनोज कुमार, सरयू कुमार, जोगेंद्र चौधरी ने पता लगाया कि खाते से अभी निकाली नहीं गई है। टीम द्वारा धनराशि को फ्रीज करा दिया गया था। इसके चलते ठग रुपया निकालने में कामयाब नहीं हो सका। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के खाता में धनराशि वापस कराई गई है।