{"_id":"67d07b2364461c74ff0e1a65","slug":"the-minister-of-state-reached-kishani-and-met-the-sanitation-workers-mainpuri-news-c-174-1-mnp1001-133509-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राज्यमंत्री ने किशनी पहुंच सफाई कर्मचारियों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राज्यमंत्री ने किशनी पहुंच सफाई कर्मचारियों से की मुलाकात
Tue, 11 Mar 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
किशनी ब्लाक पर निगरानी समिति के सदस्य को ज्ञापन देते सफाई कर्मचारी। संवाद
किशनी। भारत सरकार में निगरानी समिति के सदस्य राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त धीरेंद्र कुमार वाल्मीकि सोमवार को ब्लाॅक सभागार पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की। सफाई कर्मचारियों ने उन्हें समस्याओं का ज्ञापन दिया। राज्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।
ब्लाॅक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल वाल्मीकि ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। समिति के सदस्यों से ब्लाॅक क्षेत्र में विकास कार्यों की चर्चा की। विकास खंड के सफाई कर्मचारियों ने मांगो के संबंध में एक ज्ञापन दिया। मांग की कि सभी सफाई कर्मचारियों के कैशलेश चिकित्सा सुविधा के कार्ड बनवाए जाएं। बिना नोटिस दिए सफाई कर्मचारियों को निलंबित न किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार, विश्राम वाल्मीकि, शिवकुमार, शैलेंद्र कुमार, शिव सिंह, हवलदार, विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।