फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The lover reached the hospital as a relative of the woman

महिला का रिश्तेदार बनकर अस्पताल पहुंचा प्रेमी

Sun, 27 Mar 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The lover reached the hospital as a relative of the woman
मैनपुरी। शहर के भांवत चौराहा निवासी महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उसका प्रेमी रिश्तेदार बनकर पहुंच गया। जानकारी पर महिला के ससुरालीजनों ने उसे पकड़ लिया। वहां हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

भांवत चौराहा निवासी महिला का एक शराब ठेका के सेल्समैन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार की दोपहर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी पर ससुरालीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमी को जानकारी हुई तो वह महिला से मिलने अस्पताल पहुंच गया। अंजान व्यक्ति को देख ससुरालीजनों को शक हुआ तो महिला से पूछा, उसने रिश्तेदार बताया। शक होने पर सख्ती बरती तो पता चला कि युवक महिला का प्रेमी है। इसके बाद ससुरालीजन उसे पकड़ कर कोतवाली ले जाने लगे तो वहां हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। प्रेमी, महिला व उसके परिवारीजन से बातचीत कर जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रेमी व महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed