फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The light of women's skills will spread in homes

Agra News: घरों में बिखरेगी महिलाओं के हुनर की रोशनी

Tue, 14 Oct 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The light of women's skills will spread in homes
मैनपुरी। दिवाली की रौनक इस बार खास होगी, क्योंकि घरों की सजावट और रोशनी में महिलाओं के हाथों से बनी चीजें अहम भूमिका निभाएंगी। कभी सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब अपने हुनर और मेहनत के दम पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। जनपद में कई स्थानों पर महिलाएं मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, तोरण, रंगोली, झाडू, पूजन थाली और अन्य सजावटी वस्तुएं बनाकर न केवल आमदनी का जरिया बना रही हैं, बल्कि दूसरों के घर भी रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

शिल्पी के तोरण और रंगोली से सजेगा बाजार

शहर के करहल रोड की शिल्पी जैन पिछले तीन वर्षों से अपने घर पर ही सजावटी सामान तैयार कर रही हैं। उनके द्वारा बनाए गए मोती, नगों और प्लास्टिक के फूलों से सजे तोरण, रंग-बिरंगी रंगोली, भगवान की पोशाक और डिजाइनर दीयों की बाजार में भारी मांग है। शिल्पी ने बताया कि वह स्थानीय बाजार के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी उत्पाद बेच रही हैं और इस दिवाली उन्हें अच्छी आमदनी की उम्मीद है।
विज्ञापन


रतिभानपुर की महिलाओं के दीयों से रोशन होंगी रातें
विकास खंड मैनपुरी के गांव रतिभानपुर में संचालित गौरी टैरा कोटा कुम्हारी उद्योग से जुड़कर गांव की कई महिलाएं मिट्टी के दीये, कुल्हड़, ग्लास आदि बना रही हैं। जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है। महिलाओं ने दीया निर्माण का कार्य तेज कर दिया है। उद्योग संचालक सर्वेश सिंह प्रजापति ने बताया कि यह उद्योग महिलाओं के लिए रोजगार का माध्यम बना है। गांव की निशा, गुड्डी, नीलम, शिवानी, गीता देवी, सुखरानी देवी, मोनिका, गौरी समेत करीब 10 महिलाएं इस काम में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्का के थाली पोस और कैंडल ने बढ़ाई रौनक

पंजाबी कॉलोनी की अल्का अरोरा भी अपने घर पर सजावटी वस्तुएं तैयार कर रही हैं। वह तोरण, लटकन, पूजन थाली, थाली पोस और कैंडल बनाकर न सिर्फ घर संभाल रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त भी बन रही हैं। अल्का ने बताया कि वह कच्चा माल दूसरे जिलों से मंगाकर अपने उत्पाद तैयार कर रही हैं। मोती और चमकीले गोटों से बनी पूजन थालियां, नेट से तैयार थाली पोस और सुंदर कैंडल लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।


झाडू उद्योग संभाल रहीं महिलाएं

शहर के कचहरी रोड पर महिलाओं ने झाडू उद्योग को सफल बना दिया है। उद्योग संचालक वरुण दुबे ने बताया कि कुछ महीने पहले तक शहर में झाडू निर्माण नहीं होता था, लेकिन अब कारखाने में 8 से 10 महिलाएं झाडू बनाकर बाजार की मांग पूरी कर रही हैं। खासकर धनतेरस और दिवाली पर इन सस्ती झाडुओं की मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे महिलाओं की आय में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed