{"_id":"611560658ebc3e789c647409","slug":"the-last-farewell-to-the-son-with-moist-eyes-agra-news-agr50355612","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से सपूत को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से सपूत को दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
खंदौली।विलाप करते सपूत के परिवार के लोग
- फोटो : Agra Dehat
खंदौली। लेह में तैनात खंदौली के मलूूपुर निवासी सूबेदार श्यामवीर सिंह को बृहस्पतिवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनका मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से लेह में ही निधन हो गया था। पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर गांव के युवाओं ने हाथों मे तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। मुखाग्नि बेटे हर्ष चौधरी ने दी। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।
लेह में निधन के बाद बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते श्यामवीर सिंह का पार्थिव शरीर सैनिक सम्मान के साथ गांव मलूपुर लाया गया। पार्थिव शरीर लेकर आए जवानों ने श्यामवीर सिंह को अंतिम सलामी दी। इस दौरान जुटे ग्रामीणों ने भी भारत माता की जयकारे लगाकर सपूत को विदा किया।
उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगवीर सिंह तोमर, हरीओम जूरैल, कप्तान सिंह चाहर, सपा नेता शिवराम यादव, विपिन शर्मा आदि तमाम लोग आए थे।