आगरा। खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम 2026 का आयोजन 2 जनवरी से मंडी समिति ग्राउंड, खेरागढ़ में किया जा रहा है। आयोजक चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने बताया कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 जनवरी को सुबह 10 बजे क्रिकेटर कार्तिक शर्मा करेंगे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए 15 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगीं। समापन 18 जनवरी को होगा। जिसमें यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर एवं यूपी टी-20 लीग के अध्यक्ष, पूर्व डीजीपी डीएस चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सभी मुकाबले टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच 15-15 ओवरों का होगा। फाइनल मुकाबला 20 ओवरों का खेला जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक दिन विशिष्ट मेहमान की भी मौजूदगी रहेगी। इनमें भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, रणजी के पूर्व खिलाड़ी केके शर्मा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी पूरन डाबर आदि शामिल हैं।

जानकारी देते आयोजक