{"_id":"67d867853e43d70e7800f81d","slug":"the-journey-on-the-lehra-route-will-be-smooth-there-will-be-no-pricking-in-the-feet-kasganj-news-c-175-1-agr1054-129229-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लहरा मार्ग का सफर होगा सुगम, नहीं होगी पैरों में चुभन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लहरा मार्ग का सफर होगा सुगम, नहीं होगी पैरों में चुभन
Mon, 17 Mar 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी-लहरा मार्ग से गुजरने में श्रद्धालुओं के पैर में अब कंकड़ व पत्थर नहीं चुभेंगे। लोक निर्माण विभाग 8.21 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य कराएगा। पहले यह सड़क 3.75 मीटर थी। लेकिन निर्माण के बाद यह सड़क 5.50 मीटर चौड़ी हो जाएगी। सड़क का निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी
सोरोंजी से लहरा की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण करीब 10 साल पूर्व कराया था। लहरा गंगाघाट पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, आगरा, फिरोजाबाद, टूंडला, मथुरा, एटा सहित अन्य स्थानों से काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। कांवड़ मेले के दौरान लाखों की तादाद में गंगाजल लेने के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटते हैं।
श्रावण मास, पितृ विसर्जनी अमावस्या, सोमवती अमावस्या, गंगा दशहरा, पूर्णिमा, जन्माष्टमी, मार्गशीर्ष एकादशी आदि पर लहरा गंगाघाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए उमड़ते है। जर्जर सड़क के संबंध में लोगों ने जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से सड़क को बनवाने की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए 8.21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा । शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।