{"_id":"694da62e821d0fa95e0a4dbc","slug":"the-jat-mahasabha-celebrated-the-martyrdom-day-of-maharaja-surajmal-agra-news-c-364-1-ag11010-122909-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक रोटी कम खाओ...बच्चों को जरूर पढ़ाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक रोटी कम खाओ...बच्चों को जरूर पढ़ाओ
विज्ञापन
लोधी क्षत्रिय इम्प्लाइज एसोसिएशन
आगरा। सूरसदन प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को लोधी क्षत्रिय इम्प्लाइज एसोसिएशन (लक्ष्य) आगरा का आठवां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ी, समाजसेवी व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट 450 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. बनवारी लाल सिंह लोधी ने कहा कि समाज में अब भी अनेक कुरीतियां हैं। उन्हें समाप्त करने के लिए समाज को जागरूक करें। एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ। उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाओ जिससे उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास हो।
आगरा इकाई के अध्यक्ष इंजी. किशोरी सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन 8 वर्षों से लगातार अपने उद्देश्य को साकार कर रहा है। कार्यक्रम में सतीश राजपूत के संपादन में प्रकाशित वार्षिक पत्रिका लक्ष्य संदेश का विमोचन भी किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त आईजी केपी सिंह, बरेली विकास प्राधिकरण के मुख्य नगर नियोजक अजय कुमार सिंह, मिलिट्री सर्विसेज के पूर्व मुख्य अभियंता चैतन्य देव, आईआईटी उत्तर प्रदेश के अपर निदेशक मानपाल सिंह, समाज कल्याण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुनिवीर सिंह, अंजू सिंह, महावीर सिंह वर्मा, लक्ष्मण सिंह, रतिराम वर्मा, आरपी सिंह, आरडी सिंह नरवरिया, सोबरन सिंह, सुरेश राजपूत, डॉ. भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।