फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The issue of recovery of arrears in Jalkal bills gained momentum.

Agra News: जलकल के बिलों में एरियर वसूलने का मामला तूल पकड़ा

Tue, 17 Feb 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The issue of recovery of arrears in Jalkal bills gained momentum.
आगरा। जलकल के बिल जमा करने के बाद भी लोगों से एरियर वसूलने का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। मामले में विशेष सदन बुलाने की मांग पर अड़े पार्षदों ने महापौर हेमलता दिवाकर से जल्द सदन बुलाने की मांग शुरू कर दी है। पार्षद रवि बिहारी माथुर ने कहा कि नगर निगम अधिनियम की धारा 88 के तहत पार्षदों की मांग के बाद पंद्रह दिन के भीतर विशेष सदन बुलाना होता है। चूंकि इसी बीच महापौर के परिवार में दुखद घटना हो गई थी, इसलिए सदन की बैठक बुलाने का विषय आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन

वहीं, महापौर हेमलता दिवाकर ने पार्षदों के विषय उठाने के बाद मंगलवार को जलकल के अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। उधर, जलकल के जीएम एके राजपूत ने बताया कि सदन की बैठक में महापौर ने अंतिम निर्णय कमेटी गठित कर उसकी सिफारिशों के अनुसार कदम उठाने का लिया था। कमेटी का गठन और उसकी सिफारिशों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed