फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The innocent child's throat was strangled to break the golden chain

Agra News: सोने की हाय तोड़ने के लिए दबाया था मासूम का गला

Sun, 18 May 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The innocent child's throat was strangled to break the golden chain
भोगांव। गांव शिवपालपुर के रहने वाले 6 साल के मासूम गगन का रविवार को मेडिकल कॉलेज सैफई में निधन हो गया। उसकी मौत के बाद घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन

7 मई को नाबालिग आरोपी ने उसके गले से सोने की हाय तोड़ने के दौरान गला दबाया था। गंभीर हालत में गगन का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पुलिस उक्त मामले में आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज चुकी है। थाना क्षेत्र के गांव शिवपालपुर निवासी विपिन कुमार लोधी 7 मई को मजदूरी करने के लिए गए थे। वहीं पत्नी गांव में किसी काम से गई थीं। उनका 6 वर्षीय पुत्र गगन लोधी अकेला घर में था। तभी पड़ोसी का एक नाबालिग रिश्तेदार अपने एक साथी को साथ लेकर गगन के घर में आ गया। उसके घर में अन्य परिजन के न होने का फायदा उठाते हुए 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी करने के बाद उसने गगन के गले में सोने की हाय पड़ी देखी तो उसे छीनने के लिए साथी की मदद से गगन को घर से कुछ दूर ले गया। बच्चे ने हाय उतारने का विरोध किया तो गला दबा दिया और हाय तोड़ ली। बच्चे को मरणासन्न अवस्था में पड़ा छोड़ आरोपी वहां से भाग गए थे। गंभीर रूप से घायल गगन का मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा था। रविवार को गगन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि पुलिस आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed