फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The injured person died in agony in the district hospital.

Agra News: घायल ने जिला अस्पताल में तड़पकर तोड़ा दम

Thu, 05 Oct 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
The injured person died in agony in the district hospital.
मैनपुरी।
विज्ञापन

नगला पजामा के पास बृहस्पतिवार रात मजदूर को वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सको ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तीमारदार के फोन करने की एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। तब तक मरीज ने तड़पकर दम तोड़ दिया।

थाना दन्नाहार के गांव गाडियां निवासी ब्रजेश कुमार (45) शहर में कुरावली रोड स्थित मैरिज होम में काम करता था। रात करीब 9 बजे वह कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एंबुलेंस को सूचना दी गई। काफी इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। एक घंटे बाद जब तक एंबुलेंस पहुंची। तब ब्रजेश तड़पकर दम तोड़ चुका था। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed