फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The influx of devotees gathered on the last day of Durga Puja festivals, two lakh devotees reached

दुर्गापूजा महोत्सवों में आखिरी दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाव, दो लाख श्रद्धालु पहुंचे

Tue, 04 Oct 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:58 PM IST
सार

नगर में चल रहे तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरा शहर दुर्गा मां की भक्ति में डूबा नजर आया।

विज्ञापन
The influx of devotees gathered on the last day of Durga Puja festivals, two lakh devotees reached
टूंडला के बड़े शिव समाधि मंदिर मातारानी की भव्य प्रतिमा - फोटो : TUNDLA

विस्तार

टूंडला। नगर में चल रहे तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को कई प्रांतों, नगर और देहात से आए लगभग दो लाख श्रद्धालुुओं मातारानी के दर्शन किए। नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए। पूरा शहर दुर्गा मां की भक्ति में डूबा नजर आया।
विज्ञापन

धर्म नगरी में तब्दील टूंडला नगर को दुर्गा महोत्सव आयोजन कमेटियों ने विद्युत रोशनी जगमगा दिया था। इसके अलावा दुकानदारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। आयोजन स्थल पर लगे आकर्षक मुख्य द्वार, गगनचुंबी मातारानी के भवन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। दुर्गा पंडालों में मातारानी की मनोरम प्रतिमाएं लोग अपलक निहार रहे थे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय दुर्गा महोत्सव के अंतिम दिन लोगों में मातारानी के दर्शनों का विशेष उत्साह दिखाई दिया। दुर्गा पंडालों में कहीं डांडिया, गरबा हुआ था तो कहीं राधाकृष्ण की रासलीलाएं आयोजित की गईं। महोत्सव में प्रशासन और पुलिस नजर रखे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर सजे पंडाल
कोरोना काल के बाद नगर में आयोजित दुर्गा महोत्सव में सर्वाधिक धूम बंगाली समुदाय द्वारा आयोजित एनसीआर कालेज, विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला, ठाकुर बीरीसिंह इंटर कालेज, रेलवे फ्रेंड्स क्लब में रही। यहां आयोजित विविध कार्यक्रमों का लोगों ने लुफ्त उठाया। बड़े शिव समाधि मंदिर, रेलवे टीचर्स कॉलोनी, वाल्मीकि मंदिर, आउट हाउस, नगला रामकिशन, नगला मस्जिद सहित अन्य स्थानों पर मातारानी के भव्य दरबार सजाए गए।

शोभायात्रा निकाल कर किया जाएगा विसर्जन
नगर में आयोजित किए गए दुर्गापूजा महोत्सवों के आयोजकों ने बताया कि सभी मूर्तियों को 5 अक्तूबर दशहरा को शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान आयोजक मंडल और श्रद्धालु मातारानी के गीतों पर फाग खेलते व नृत्य करते हुए प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रतिमाओं को यमुना घाट और प्रशासन द्वारा चिह्नित किए गए तालाबों में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed