फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The in-charge took over the command after reviewing

प्रभारियों ने समीक्षा कर संभाली कमान

Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The in-charge took over the command after reviewing
क्रिश्चियन मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा को लेकर तैयारियों में जुटे सपा कार्यक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की आठवें चरण की विजययात्रा मंगलवार को मैनपुरी से शुरू होगी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्रिश्चियन मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रथ पर सवार होकर एटा के लिए प्रस्थान करेंगे। सोमवार को जनसभा के लिए प्रभारियों ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निकाली जा रही विजय यात्रा का आठवां चरण मैनपुरी से शुरू होगा। मैनपुरी के बाद एटा में भी पूर्व मुख्यमंत्री 21 दिसंबर को ही जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं क्रिश्चियन मैदान को सपा के बैनरों और होर्डिंग से पाट दिया है। सोमवार को जनसभा के प्रभारी एमएलसी आनंद भदौरिया, सुनील साजन और राजेश यादव ने पदाधिकारियों के साथ जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मैनपुरी जिले में गांव अंजनी, महादेवा, कुरावली, खिरिया पीपल में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय के बाद सपा के कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के फोटो सपा नेताओं ने अपने होर्डिंग में लगाए हैं। प्रसपा के जिलाध्यक्ष बोट सिंह यादव कहते हैं कि अब प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। सपा में प्रसपा के नेताओं को सम्मान के साथ ही टिकट भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed