फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The hyena entered the hut, panic

झोपड़ी में घुसा लकड़बग्घा, दहशत

Tue, 22 Feb 2022 01:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
The hyena entered the hut, panic
बाह। मिड़कौली गांव में रविवार की रात एक लकड़बग्घा राममूर्ति की झोपड़ी में घुस आया। उसे देखकर बच्चों और परिजनों की चीखें निकल गई। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने ईंट पत्थर फेंककर उसे भगाया।
विज्ञापन

राममूर्ति की बेटी मोहनी ने बताया कि परिवार के सभी लोग झोपड़ी में सो रहे थे। आधी रात के वक्त लकड़बग्घा की आवाज से नींद टूट गई। उसे देखकर बच्चे करन, अर्जुन, गायत्री, सावित्री की चीखें निकल गई। इस पर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। परिजनों के शोर मचाने पर गांववाले जुटे। ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से लकड़बग्घे को खेतों की ओर भगाया। इसके बाद घरवालों की सांस में सांस आई। वहीं रात में झोपड़ी तक लकड़बग्घे के पहुंच जाने से गांववाले दहशत में हैं। मामले में रेंजर सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी है। लकड़बग्घे के विचरण के साथ उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed