{"_id":"67d9b41ef9467b875b089de4","slug":"the-head-of-the-tirthnagari-municipality-expressed-displeasure-over-the-working-style-of-the-jal-nigam-kasganj-news-c-175-1-kas1001-129284-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जलनिगम की कार्यशैली पर तीर्थनगरी के पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जलनिगम की कार्यशैली पर तीर्थनगरी के पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
Tue, 18 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सोरों जी। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे व अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बैठक कर तीर्थनगरी में जलनिगम की खराब कार्य प्रणाली नाराजगी जताई। पालिकाध्यक्ष ने जल निगम के अधिशासी अभियंता एटा को पत्र भेजकर तीर्थनगरी की क्षतिग्रस्त की गई सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराए जाने को कहा है।
जल निगम द्वारा अमृत पेयजल योजना 2.0 के तहत तीर्थनगरी में तीन ओवर हैड टैंक व अंडर ग्राउंड पेयजल पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए कस्बे के सभी वार्डों में सड़कें खोदकर पाइप लाइन डाली गई है। लेकिन बहुत से स्थानों पर सड़काें की मरम्मत नहीं कराई गई। बुधवार को निकलने वाली रंग पंचमी शोभायात्रा को इन क्षतिग्रस्त सड़कों से निकलने में परेशानी होगी। बैठक में राजस्व निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप, सभासद रवि दुबे व अतुल महेरे आदि मौजूद रहे।