{"_id":"61140cd58ebc3e7b411e2e96","slug":"the-happiness-of-the-family-sought-by-worshiping-gaura-gauri-kasganj-news-agr503427916","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरा गौरी की पूजा कर मांगी परिवार की खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरा गौरी की पूजा कर मांगी परिवार की खुशहाली
विज्ञापन
कासगंज। हरियाली तीज का त्योहार बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिनें सोलह श्रंगार में सजीं और गौरा-गौरी की पूजा कर परिवार की खुशियों के लिए मनौतियां मांगी। सुहागिनों ने सास को बायना देकर आशीष प्राप्त किया।
घरों में सुबह से ही तैयारियंा शुरू कर हो गई। साफ-सफाई के बाद पकवान बनाए गए। महिलाओं ने श्रंगार किया और हरे रंग की साड़ी आदि पहनीं। सजी संवरी महिलाओं ने मिट्टी के गौरी गौरा बनाकर चौक पर विराजमान कर पूजन किया। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखा।
मायके पहुंचीं नवविवाहिताएं
तीज पर नवविवाहिताओं की ससुराल मे घेवर आदि भेजे जाने की परंपरा है। ऐसे परिवारों में भाइयों ने पहुंचाया वे बहनों को मायके से बुलाकर लाए ताकि पहला रक्षाबंधन वे मायके में मना सकें।
विज्ञापन
- हरियाली तीज प्रेम का पर्व है। जिंदगी में कितने भी संकट आ जाएं, लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते कभी किसी संकट से प्रभावित नहीं होते। उत्साह के साथ यह पर्व मनाया।- तृष्णा माहेश्वरी
- हरियाली तीज पर्व का अपना-अलग महत्व है। पति-पत्नी का रिश्ता अटूट होता है, इसमें कोई भी संकट बाधा नहीं बन सकता। यह पर्व परंपरागत तरीके से मनाया।- मीनाक्षी गुप्ता।
महिलाओं ने की जमकर मस्ती, मनोरंजक खेल खेले
कासगंज। अग्रसेन जागृति महिला समिति का तीज महोत्सव कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। इसमें महिलाओं ने हरे वस्त्र धारण किए और गीत संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपहार भी प्रदान किए गए। शुभारंभ अध्यक्ष अनुराधा अग्रवाल ने किया। समयबद्घता पुरस्कार नीतू अग्रवाल को दिया गया। महिलाओं ने हरियाली तीज के गीत गाए और झूला झूला। मनोरंजक खेलों में समिति की सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। नीलू अग्रवाल, संगीता गोयल, रजनी अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, रूचि अग्रवाल, नीता बंसल और मयूरी अग्रवाल विजेता बनीं, जिन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। सचिव ममता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। छवि अग्रवाल, अर्चना गर्ग, मुक्ति अग्रवाल, मयूरी अग्रवाल, प्रियंका, नीतू अग्रवाल, मीनू, नीता तायल, डौली, नीतू अग्रवाल, योगिता, माधुरी, लीना अग्रवाल, गरिमा, साक्षी, सीमा, रीता अग्रवाल, मीनू बंसल मौजूद रहीं। संवाद
रघुनाथ मंदिर में सजाया फूल बंगला
कासगंज। वार्ष्णेय समाज द्वारा रघुनाथ मंदिर में हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। श्री बांके बिहारी की प्रतिमा का अभिषेक कर उन्हें हरित वस्त्र धारण कराए गए। झूला झुलाया और मंदिर की साज सज्जा की गई। समाज के लोगों ने बांके बिहारी एवं श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना की। देर शाम तक भजन कीर्तन हुए। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, महामंत्री राहुल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष विवेक वार्ष्णेय, अरविंद, नितिन, गोविंद वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, लीलेंद्र, नवीन वार्ष्णेय, राजा बाबू, ऋषि चंद्र वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, भुवनेश, राजीव वार्ष्णेय, कन्हईलाल आदि मौजूद रहे। संवाद