{"_id":"5addb6f34f1c1b350a8b606f","slug":"the-gunner-of-ram-shankar-katheria-beaten-zila-panchayat-member","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एससी आयोग अध्यक्ष के गनर ने जिपं सदस्य को पीटा, इस वजह से हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी आयोग अध्यक्ष के गनर ने जिपं सदस्य को पीटा, इस वजह से हुआ विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 23 Apr 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
रामशंकर कठेरिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया के गनर ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में एक जिपं सदस्य की जमकर पिटाई कर दी।
इससे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। चर्चा ये भी है कि एससी आयोग के अध्यक्ष की पत्नी ने भी जिला पंचायत सदस्य को थप्पड़ा मारा है।
दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने सोमवार को कार्यालय के शुद्घिकरण के लिए कार्यक्रम रख था। इसमें तमाम सदस्य इकट्ठा हुए थे।
परिसर में सांसद रामशंकर कठेरिया की पत्नी मृदला कठेरिया और जिला पंचायत अध्यक्ष रवि धाकरे भी मौजूद थे। दोनों लोगों में किसी बात को लेकर विवादा हो गया।

रवि धाकरे का आरोप है कि रामशंकर कठेरिया के गनर ने उनकी पिटाई करना शुरू कर दी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कराया।
चर्चा ये भी है कि पहले रामशंकर कठेरिया की पत्नी ने जिपं सदस्य को थप्पड़ मारा। इसके बाद गनर ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि जिपं सदस्य ने इस पर कुछ नहीं कहा।
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जिला पंचायत परिसर में मारपीट की सूचना मिली है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।