{"_id":"6910d4129e583c873d0f9041","slug":"the-government-tube-well-could-not-be-started-for-two-years-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-148575-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो साल से चालू नहीं हो सका राजकीय नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो साल से चालू नहीं हो सका राजकीय नलकूप
Sun, 09 Nov 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27 कुरावली के सलेमपुर खिरिया में बंद पड़ा राजकीय नलकूप। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
कुरावली। ग्राम पंचायत सलेमपुर के तहत खिरिया गांव में दो वर्ष पूर्व बना राजकीय नलकूप आज तक चालू नहीं हो सका है। गांव के नजदीक स्थापित यह नलकूप किसानों की पहुंच से बाहर है। इससे उन्हें सिंचाई के लिए अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
सलेमपुर क्षेत्र में शासन की मंजूरी से करीब दो वर्ष पहले चार राजकीय नलकूप स्वीकृत किए गए थे। इनमें से तीन ज्योली, झिंगरपुर और जुन्हैसा गांवों के पास स्थापित किए गए। इनका किसानों को लाभ मिल रहा है। सलेमपुर खिरिया में स्थित चौथा नलकूप अब तक चालू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गेहूं की बुवाई का सीजन होने के चलते नलकूप को शीघ्र संचालित कराया जाए। ताकि किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिल सके। नलकूप बनने के बाद भी किसानों को अब तक इसका कोई लाभ नहीं मिला है। मजबूरी में इंजन से ही खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। कैलाश प्रजापति, किशनलाल, रामकुमार, रोहित कुमार, अभिलाख सिंह, प्रीतम शास्त्री, योगराज सिंह ने नलकूप चालू कराने की मांग की है।
नलकूप को लगभग एक वर्ष पूर्व चालू किया जाना था।जब विभाग की टीम लाइन बिछाने गई तो कुछ ग्रामीणों ने खेतों के ऊपर से तार ले जाने और खंभे लगाने का विरोध किया। विरोध के चलते कार्य रुक गया। अब सड़क के किनारे लाइन डालकर नलकूप चालू करने की तैयारी की जा रही है। - पीयूष शुक्ला,एसडीओ कुरावली