फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The government is taking development schemes to the people

Agra News: योजनाओं केा जनता के बीच पहुंचा रही सरकार

Sat, 02 Aug 2025 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The government is taking development schemes to the people
कासगंज में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में महिला कर्मी को प्रश​स्ति पत्र प्रदान करते सदर विध
कासगंज। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव गांव तक विकास के कार्य करा रही है और विकास योजनाओं को जनता के बीच पहुंचा रही है। शासन अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर रहा है। जिससे और अच्छी तरह कार्य हों। इस दौरान महिलाओं के समूह भी सम्मानित किए गए। नीति आयोग के द्वारा चयनित आकांक्षा ब्लॉक अमांपुर एवं गंजडुंडवारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीडीओ सचिन ने कहा कि नीति आयोग के द्वारा चयनित विकासखंड अमांपुर ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 35वां स्थान प्राप्त किया व उत्तर प्रदेश की रैकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से विकासखंड गंजडुंडवारा में अच्छा कार्य किया गया।कार्यक्रम में एनआरएलएम समूह की महिलाएं, चिकित्सा विभाग की एएनएम, अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने संस्कृत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों आदि का स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बिजेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि, उद्योग, पशु चिकित्सा, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, चिकित्सा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed