फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The good news: the approval of civil enclave

खुशखबरी: सिविल एंक्लेव को मिली मंजूरी

Tue, 24 May 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
The good news: the approval of civil enclave
हवाई जहाज - फोटो : Youtube Grab
काश्तकारों से 1.53 अरब में खरीदी जाएगी 24 हेक्टेयर जमीन
विज्ञापन

जमीन खरीद की प्रक्रिया को 28.40 करोड़ भी स्वीकृत किए गए 

इंटरनेशनल एयरपोर्ट की लड़ाई लड़ रहे शहर को बेशक अपनी मंजिल न मिली हो लेकिन राहत की खबर ये है कि प्रदेश सरकार ने सिविल एंक्लेव (टर्मिनल) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नागरिक उड्डयन विभाग ने काश्तकारों से जमीन खरीदकर भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को नि:शुल्क सौंपने के निर्देश दिए हैं। भूमि खरीद की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए लगभग 28 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। 
गौरतलब है कि शहर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग कई वर्षों से हो रही है लेकिन तमाम तकनीकी और राजनीतिक अड़चनों के कारण मामला हर बार खटाई में चला जाता है। इसके विकल्प के रूप में प्रशासन ने खेरिया एयरपोर्ट का विस्तार कर वहां सिविल एंक्लेव (टर्मिनल) बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए तीन गांवों में करीब 24 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि शुरुआती दौर में किसानों ने इसका विरोध किया लेकिन जब सर्किल रेट के चार गुना भुगतान का प्रस्ताव उनके सामने रखा गया तो किसानों ने सहमति दे दी। जमीन खरीद के लिए प्रशासन ने करीब 1.53 अरब रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था।  तमाम परीक्षण के बाद शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सचिव एसके रघुवंशी ने निदेशक नागरिक उड्डयन उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर भूमि क्रय करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।  शासन ने 28.40 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी है। 
विज्ञापन


इस तरह व्यय होगी धनराशि
मद                                                        राशि
विज्ञापन
विज्ञापन

काश्तकारों की 23.3181 हेक्टेयर भूमि का मूल्य     1,49,03,95,600 रुपये
भूमि पर अवस्थित संपत्तियों का मूल्य                     2,67,90,890    रुपये
पंजीयन शुल्क                                              50,00,000    रुपये
बैनामा लिखाई पर व्यय                                         47,000    रुपये
ग्राम सभा की 0.323125 हेक्टेयर भूमि का मूल्य         1,44,70,500    रुपये

तीन गांवों में से होगी जमीन की खरीद
सिविल एंक्लेव के लिए जमीन की खरीद तीन गांवों से होगी। तहसील सदर और भूमि अध्याप्ति कार्यालय ने जमीन की नापजोख कर नक्शा तैयार कर लिया है। इसके मुताबिक गांव धनौली में 20.8029 हेक्टेयर, बल्हेरा में 0.2380 हेक्टेयर और अभयपुरा में 2.2772 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। इसके साथ ही तीनों गांवों में ग्राम सभा/सरकारी जमीन का करीब 0.323125 हेक्टेयर भूमि भी खेरिया एयरपोर्ट में शामिल की जाएगी।


पर्यटन उद्योग को लगेंगे पंख
सिविल टर्मिनल के बाद शहर के पर्यटन कारोबार को पंख लगने की उम्मीद है। दरअसल आगरा में फिलहाल सिविल फ्लाइटों को लिए वायुसेना के खरिया एयरपोर्ट का प्रयोग किया जाता है। उसकी कुछ चुनिंदा फ्लाइट ही आगरा से जुड़ी हैं। टर्मिनल बनने के बाद यात्रियों के लिए अलग संपर्क मार्ग होगा और फ्लाइटों की संख्या में इजाफा होगा।  प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो सिविल टर्मिनल की पहुंच सीधे इनर रिंग रोड, ग्वालियर रोड और यमुना एक्सप्रेस वे से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed